सतपुली में कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र चौहान के समर्थन में उतरा जन सैलाब: कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र चौहान ने दिखाया जनसमर्थन।

Date:

Share post:

सतपुली में कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र चौहान के समर्थन में उतरा जन सैलाब: कांग्रेस पार्टी से नगर पंचायत सतपुली अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र चौहान के समर्थन में जबरदस्त लहर उनके नामांकन दाखिल करने के समय उपस्थित जन समुदाय की मौजूदगी से दिखाई देती है, उनके पक्ष में स्थानीय लोगों की भारी भीड़़ संकेत कर रही है कि सतपुली नगर का मिज़ाज किस तरफ है। जितेंद्र चौहान से सतपुली के लोग सीधे जुड़े हैं, युवा व्यावसायी जितेंद्र चौहान का कहना कि उनकी सोच विकास परक है

सतपुली के हर युवा को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना उनका प्रथम लक्ष्य है जिसके लिए उनके पाउ कार्ययोजना है साथ ही सतपुली नगर की प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए एक व्यापक नजरिया है, कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र चौहान का कहना है कि पर्यटन के क्षेत्र में हम बेहतरीन काम कर सकते हैं,

उनकी सोच है कि कृषि से स्वरोजगार मछली पालन, कुक्कुट पालन पिगरी फार्म , दुग्ध उत्पादन जैसे नकदी रोजगार से जुड़े व्यावसायिक गतिविधियों से युवाओं को जोड़ने के साथ ही सतपुली से गंगा तथा मधुगंगा के संगम तक क्याकिंग तथा कैनैयिंग जैंसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर स्थानीय युवाओं को पर्यटन से जोड़ने की कार्ययोजना का खाका उनके मन में है तथा इससे नगर पंचायत सतपुली की आर्थिकी भी बढेगी होटल उद्योग को नव जीवन मिलेगा। कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र सिंह चौहान युवाओं के लिए प्रेरणा तथा सतपुली नगर के समग्र विकास की बात करते हैं देखना रुचिकर होगा कि युवाओं को जितेंद्र कितना प्रभावित करते हैं क्योंकि सतपुली नगर पंचायत में इस बार युवा मतदाताओं की अच्छी खासी भागीदारी होने जा रही है। अलख खबर डाटकाम।

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...