संकुल बनचूरी में एक दिवसीय अकादमिंक अनुसमर्थन कार्ययोजना कार्यशाला।

Date:

Share post:

संकुल बनचूरी में एक दिवसीय अकादमिंक अनुसमर्थन कार्ययोजना कार्यशाला।

यमकेश्वर, दिनांक 21 जनवरी 2025 को संकुल संसाधन केंद्र-बनचूरी में प्राथमिक स्तर में अध्यापन करने वाले अध्यापकों की एक दिवसीय अकादमिक अनुसमर्थन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्राथमिक स्तर के प्रधानाध्यापकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यशाला के शुभारंभ में माॅं सरस्वती के सम्मुख पूर्व संकुल समन्वयक दिव्यआलोक डबराल (प्र०अ०) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की वन्दना से किया गया। तत्पश्चात सदन में अकादमिक अनुसमर्थन बैठक के आयोजन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
संकुल समन्वयक अमित जोशी द्वारा सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए मासिक रूप से आयोजित होने वाली अकादमिक अनुसमर्थन बैठकों की रूपरेखा प्रतिभागियों के सम्मुख प्रस्तुत की गयी।

संदर्भदाता की मुख्य भूमिका में सुधीर डोबरियाल (प्र०अ०) एवं उनके साथ अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से प्रियमवद्ध द्वारा प्राथमिक स्तर के प्रधानाध्यापकों के साथ अकादमिक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा करवाई गई। माह दिसम्बर एवं माह जनवरी 2025 के लिए निर्धारित लर्निंग आउटकम्स तथा पाठ्यक्रम पर विस्तार से प्रतिभागियों के मध्य चर्चा-परिचर्चा करवाई गई।

माह जनवरी 2025 में आयोजित इस अकादमिक अनुसमर्थन बैठक के लिए चर्चा बिंदु इस प्रकार के रहे- छात्रों के शैक्षिक स्तर पर चर्चा-परिचर्चा, माह दिसंबर और माह जनवरी 2025 के लिए निर्धारित किए गए लर्निंग आउटकम्स तथा पाठ्यक्रम विभाजन पर विषयवार, कक्षावार चर्चा-परिचर्चा। इन दोनों माहों के लिए निर्धारित किए गए विषयवार अध्यायों पर आधारित विद्यालय में आयोजित होने वाली गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया गया।

प्रतिभागियों द्वारा सभी बिंदुओं पर अपने विद्यालयों में और बच्चों के साथ करवाई जा रही गतिविधियों को सदन के सम्मुख साझा किया गया। उन विषय वस्तुओं पर भी विस्तार से बातचीत की गई, जिन पर बच्चों के साथ काम करने में कठिनाई महसूस होती है। लंबे समय अंतराल के बाद आयोजित हो रही इस प्रकार की अकादमिक बैठकों का सभी अध्यापकों द्वारा समर्थन किया गया। 

कार्यशाला में के०एस० टोलिया,खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय, विकास क्षेत्र यमकेश्वर, बी०आर०सी० समन्वयक मनोज राणा भी उपस्थित रहे, खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदय ने अपने शब्दों में सभी प्रतिभागियों को स्पष्ट करवाया कि छात्र,छात्राओं को एफएलएन के तहत बेसिक ज्ञान और मूल जानकारियां देना हम सभी का कर्तव्य है, जिसमें विभिन्न बिंदुओं समयबद्धता, उपास्थिति, पाठ्यक्रम, गतिविधियां, सीखने, सीखने का तरीका, आदि पर चर्चा परिचर्चा की गई।
कार्यशाला में उपस्थित दिव्यआलोक डबराल, हेमलता शर्मा, रश्मि रावत, मुन्नी रावत, लक्ष्मी, जैनव परवीन, आदि उपस्थित रहे।

Holi advertisement
Holi Advertisement
spot_img

Related articles

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का अतुलनीय योगदान*: *आलेख ख्याति प्राप्त शिक्षक जे०पी०...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का योगदान...

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।डॉ...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेषित की शुभकामनाएँ;...

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं झटके!: अजय तिवाड़ी

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं महंगाई के झटके: ईरान अमेरिका युद्ध का प्रभाव...