*व्यापक जनहित में लालढांग चिल्लरखाल हरिद्वार मोटर मार्ग का निर्माण करे सरकार कैप्टन मुकेश सिंह रावत वरिष्ठ यूकेडी नेता*

Date:

Share post:

भाजपा सरकार संज्ञान लें रामनगर कोटद्वार लाल ढांग मार्ग जनसरोकार का मुद्दा: कैप्टन मुकेश सिंह रावत: उत्तराखंड क्रांति दल के शीर्षस्थ नेताओं में शुमार तथा यूकेडी से कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी कैप्टन मुकेश सिंह रावत रावत ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार से रामनगर कोटद्वार लालढांग मार्ग निर्माण की बाधाओं को यथा शीघ्र हटा कर उक्त मार्ग को व्यापक जनहित में निर्माण कराने की मांग की है। वरिष्ठ यूकडी नेता कैप्टन मुकेश सिंह रावत ने कहा कि भारत में कई सड़क और रेलमार्ग रिजर्व फारेस्ट तथा नेशनल पार्क से गुजरते हैं फिर चिल्लरखाल लालढांग हरिद्वार मोटर मार्ग निर्माण मे व्यवधान क्यों आ रहा है। कैप्टन मुकेश सिंह रावत ने कहा कि केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कोटद्वार की जनसभा मे लालढांग चिल्लरखाल हरिद्वार मोटर मार्ग बनाने की सहमति दी थी लेकिन केंद्र में भाजपा तीन बार सत्ता मे आ चुकी है लेकिन उक्त सड़क निर्माण को लेकर भाजपा रुचि नही ले रही है। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता कैप्टन मुकेश सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड क्रांति दल ने रामनगर चिल्लरखाल लालढांग मार्ग निर्माण को लेकर राज्य स्थापना से लेकर अब तक सड़क से लेकर हर मोर्चे पर संघर्ष किया है यूकेडी जनहित के मुद्दों पर राजनीति नही करती लेकिन खेद का विषय है कि जिस भाजपा को उत्तराखंड की जनता ने सत्ता सौंपी वही दल जनभावनाओं और जनहित के मुद्दों को हासिये पर डालती है। वरिष्ठ यूकेडी नेता कैप्टन मुकेश सिंह रावत ने प्रदेश सरकार से भी उक्त मार्ग पर सात किलोमीटर क्षेत्र में ऐलीवेटेड सड़क का निर्माण करना चाहिए जिससे पर्यटन को भी बढावा मिलेगा देश विदेश से वन्य जीव दर्शन हेतु पर्यटक पहुचेंगे जिससे रोजगार तथा रैवन्यू दोनों की प्राप्ति होगी। वरिष्ठ यूकेडी नेता कैप्टन मुकेश सिंह रावत ने व्यापक जनहित में केन्द्र सरकार को रामनगर लालढांग हरिद्वार मोटरमार्ग निर्माण को आरम्भ करना चाहिए।। अलग खबर डाटकाम

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...