विश्व मृदा दिवस के अवसर पर वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड के पंचायत घर में निवर्तमान पार्षद सुखपाल शाह की अध्यक्षता में किसानो की एक गोष्ठी का आयोजन किया गया

Date:

Share post:

विश्व मृदा दिवस के अवसर पर वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडी चौड के पंचायत घर में निवर्तमान पार्षद सुखपाल शाह की अध्यक्षता में किसानो की एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जिला मुख्य कृषि अधिकारी डॉक्टर विकेश यादव ने किसानों को विश्व मृदा दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा मिट्टी के विभिन्न प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा कि आज 5 दिसंबर को पूरा विश्व विश्व मृदा दिवस मान रहा है इससे किसने की जमीन की मिट्टी के बारे में जांच कर यह पता लगाया जा सकता है की किस मिट्टी में किन-किन तत्वों की कमी है लगभग 8, 9 माहा पहले किसानो की मिट्टी की जांच के लिए कृषि विभाग मिट्टी जांच के लिए ले गया था तो आज मुख्य कृषि अधिकारी ने किसानों को वहां प्रमाण पत्र वितरित किए इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद सुखपाल शाह ने मुख्य कृषि अधिकारी से कहां की वर्तमान में पीएम किसान सम्मन निधि जो किसानों के लिए बहुत बड़ी योजनाएं माननीय प्रधानमंत्री जी ने चलाई है उसमें जो लघु कृषक है जिनके पास आधा वीघा का या एक चौथाई बीघा जमीन है उन किसानों को तहसील प्रशासन राजस्व विभाग पीएम किसान सम्मन निधि के फॉर्म में हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं हालांकि इसका प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी कोटद्वार को भी दे चुके हैं मगर अभी तक उसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई व वह 80% छूट पर जो कृषि यंत्र मिलते हैं उन्हें भी न्याय पंचायत स्तर पर किसानों को उपलब्ध कराये मुख्य कृषि अधिकारी ने कहा की लघु कृषक चाय कितना भी छोटा हो उनके पैतृक जमीन हो खाता खतौनी में नाम होना चाहिए तथा परिवार के किसी व्यक्ति की सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए आय कर दाता नहीं होना चाहिए बाकी भारत सरकार ने कोई जमीन की सीमा तय नहीं की हुई है छोटा सा छोटा कृषक पीएम किसान सम्मन निधि ले सकता है बसरत वहां पैतृक जमीन में रहता हूं खेती-बाड़ी करता हो मुख्य कृषि अधिकारी ने ब्लॉक प्रभारी को निर्देश दिया कि किसानों को 80% छूट पर कृषि यंत्र उपलब्ध काराये इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी ने भारत सरकार द्वारा किसानों के हित में विभिन्न योजना की जानकारी दी इस अवसर पर दर्जनों किसानों को मिट्टी जांच के प्रमाण पत्र को वितरित किया गया इस अवसर पर दुगुढ़ा ब्लॉक प्रभारी ओमनाथ, न्याय पंचायत प्रभारी विकास सैनी, BTM शशि मोहन बिंजुला, कृषक राजेंद्र सिंह चौहान, नयन सिंह बिष्ट, बलवीर रमेला, प्रेम सिंह चौहान ,रघुवीर, लवकिशोर शर्मा, सुरेंद्र पवार, सुनीता देवी, कल्याण सिंह रावत, दयाल सिंह रावत, वीर सिंह रावत, दरवान सिंह सिंह नेगी, बच्चन सिंह, केसर सिंह, दलबीर सिंह आदि बड़ी संख्या में स्थानीय किसानों ने भाग लिया अंत में प्रगतिशील कृषक किसान सलाहकार समिति के सदस्य पंडित चंद्र मोहन महिपाल को दो मिनट का मैन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...