राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया |*अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया | कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. विवेक रावत ने समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को संविधान दिवस की शपथ दिलाई | कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्राचार्य डॉ. बपेन्द्र सिंह रावत के द्वारा 75वें संविधान दिवस के महत्व के बारे में बताया गया | उन्होंने कहा कि संविधान हमारे भविष्य का दर्पण है | बीते 75 वर्षों में हमने अपने संविधान के आदर्शों की ओर मजबूती से कदम बढ़ाया है, संविधान की प्रस्तावना में उलेखित सामाजिक एवं आर्थिक न्याय के माध्यम से ही भूमिहीन लोगों को जमींदारी प्रथा से मुक्त करवाकर उनमें जमीने बांटी गयी | इसके पश्चात निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय- “संविधान और हमारे जीवन में इसका प्रभाव” रहा। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में कक्ष निरीक्षक के रूप में डॉ. हरिओम रावत एवं मूल्यांकनकर्ता के रूप में डॉ. अजय कुमार ने अपना योगदान दिया | निबन्ध प्रतियोगिता में बी०ए० तृतीय सेमेस्टर की छात्रा शोभा ममगाईं , सुमन एवं बी०ए० प्रथम सेमेस्टर की छात्रा संगीता ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया |

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...