*राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में साप्ताहिक व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन हुआ* *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण पौड़ी (गढ़वाल)

आज दिनांक 02/05/2025 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में साप्ताहिक व्याख्यान श्रृंखला का आरम्भ हुआ। इस कार्यक्रम का आरम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर योगेन्द्र चन्द्र सिंह के द्वारा ‘दक्षिण एशियाई भू राजनैतिक संदर्भ में भारत और पाकिस्तान के रणनैतिक संस्थागत ढांचे का तुलनात्मक विश्लेषण’ व्याख्यान के साथ हुआ। इस व्याखमान में प्राचार्य महोदय जी ने कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के परि‌पेक्ष्य में भारत-पाक सम्बधों के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। सर्वप्रथम उन्होंने भारत तथा पाक के सैन्य तथा आर्थिक शक्ति का तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया। इसके पश्चात् भारत द्वारा पाकिस्तान पर कार्यवाही के संभावित विकल्पों को रेखांकित किया। उन्होंने भारत-पाक संघर्ष की स्थिति में महाशक्तियां तथा अन्य देशों की भूमिका तथा उसके समर्थन के आधार पर अन्तर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण को विश्लेषित किया।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर विक्रम रौतेला जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...