राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एंटी ड्रग सेल के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

Date:

Share post:

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एंटी ड्रग सेल के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम बी०ए० तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सुमन ने समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को नशा मुक्त अभियान की शपथ दिलाई |

इस अवसर पर गणित विभाग के प्रभारी डॉ बिपेन्द्र सिंह रावत ने ड्रग एवं मादक पदार्थ से होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं जैसे लीवर एवं न्यूरोलॉजी सम्बन्धी रोगों के बारे में बताया | इसके पश्चात गृह विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ जया कृष्ण ने शराब से होने वाली पारिवारिक तथा सामाजिक समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की | कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य डॉ छाया सिंह ने छात्र-छात्राओं से समाज को नशे से दूर रखने के लिए जागरूक करने का अह्वान किया | इस कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन एंटी ड्रग सेल नोडल अधिकारी डॉ विवेक रावत द्वारा किया गया | इस अवसर पर डॉ विकाश प्रताप सिंह, डॉ अजय कुमार, डॉ धर्मेन्द्र कुमार एवं डॉ गिरीश चन्द्र आर्य उपस्थित रहे |

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...