राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन

Date:

Share post:

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्ट
स्थान: गुड़म स्टेट – कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथ
दिनांक: 02 अप्रैल, 2026

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से कर्णप्रयाग से गोपेश्वर होते हुए चोपता एवं तुंगनाथ तक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस यात्रा में बच्चों व SMC ने अत्यंत उत्साह के साथ सहभागिता की।

प्रातः विद्यालय से प्रस्थान कर सर्वप्रथम कर्णप्रयाग पहुँचे, जहाँ अलकनंदा एवं पिंडर नदियों के संगम को देखकर विद्यार्थियों ने नदी तंत्र एवं भौगोलिक संरचना के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात नंदप्रयाग एवं गोपेश्वर होते हुए यात्रा आगे बढ़ी।

आगे बढ़ते हुए मंडल घाटी के हरे-भरे जंगलों एवं प्राकृतिक सौंदर्य ने सभी को आकर्षित किया। यहाँ विद्यार्थियों को जंगलों के महत्व, जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया गया। साथ ही बच्चों ने जाना कि यहां बुरांश गुलाबी क्यों है? पेड़ अलग तरह के क्यों हैं? और भी बहुतकुछ।

चोपता पहुँचने पर विद्यार्थियों ने बर्फ से ढके सुंदर बुग्यालों का आनंद लिया। बर्फबारी का अनुभव बच्चों के लिए अत्यंत रोमांचक एवं यादगार रहा। उन्होंने पहली बार निकट से हिम, ठंडे वातावरण एवं ऊँचाई वाले क्षेत्रों की विशेषताओं को समझा। हिमालय की भव्यता एवं विस्तार को जाना।

चोपता से तुंगनाथ तक की ट्रैकिंग के दौरान विद्यार्थियों ने साहस, अनुशासन एवं टीम वर्क का परिचय दिया। कठिन मार्ग के बावजूद सभी ने धैर्यपूर्वक यात्रा पूर्ण की। तुंगनाथ मंदिर पहुँचकर बच्चों ने आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया तथा हिमालय की भव्यता को नजदीक से देखा।

भ्रमण से प्राप्त प्रमुख शिक्षाएँ:

  • प्राकृतिक संसाधनों एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्व
  • नदियों, पर्वतों एवं हिम क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी
  • कठिन परिस्थितियों में धैर्य एवं सहयोग की भावना
  • पर्वतीय जीवनशैली एवं संस्कृति की समझ
  • साहस, अनुशासन एवं सामूहिक कार्य का महत्व

अंत में, यह शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं आनंददायक सिद्ध हुआ। इस प्रकार की यात्राएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत सहायक होती हैं

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...

टूरिस्ट संदेश फाॅउण्डेशन तथा डॉ. पी.द.ब.हि.रा.स्ना.महावि. कोटद्वार के संयुक्त तत्वावधान में काॅलेज के प्राचार्य महोदय, प्रोफेसर (डॉ.) डी.एस.नेगी की अध्यक्षता में समृद्ध राष्ट्र के...

टूरिस्ट संदेश फाॅउण्डेशन तथा डॉ. पी.द.ब.हि.रा.स्ना.महावि. कोटद्वार के संयुक्त तत्वावधान में काॅलेज के प्राचार्य महोदय, प्रोफेसर (डॉ.)...