राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजनी बड़ी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया-“गणतन्त्र-दिवस”।

Date:

Share post:

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजनी बड़ी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया-“गणतन्त्र-दिवस”।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजनी बड़ी, विकास क्षेत्र-यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल में 76 वाॅं गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम प्रातः कालीन सत्र में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजनी बड़ी तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिजनी बड़ी के साथ-साथ परिसर में ही संचालित हो रहे बालबाटिका (आंगनवाड़ी केंद्र ) के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रधानाध्यापक श्री मनोज मैठानी और प्रधानाध्यापक श्री बहादुर सिंह नेगी जी के नेतृत्व में उद् घोष के साथ प्रभात फेरी निकाली । तत्पश्चात ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर ग्राम सभा प्रधान श्री उदय सिंह जी , विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष श्री जसवेन्द्र सिंह जी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक श्री मनोज मैठानी जी द्वारा सभी बच्चों को और उपस्थित सम्मानित नागरिकों को गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुए, सभी का धन्यवाद किया। प्रधानाध्यापक श्री बहादुर सिंह नेगी जी द्वारा भी सभी को गणतन्त्र दिवस की बधाई प्रदान करते हुए गणतन्त्र दिवस के बारे में अपने विचार प्रकट किये। ग्राम सभा प्रधान श्री उदय सिंह जी तथा विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष श्री जसवेन्द्र सिंह जी द्वारा भी विद्यालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई प्रदान करते हुए अपने विचार प्रकट किये। अध्यापक श्री जेपी कुकरेती जी द्वारा भारतीय संविधान के बारे में, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में तथा भारतीय संविधान की विशेषताओं के बारे में विस्तार से सदन के सम्मुख महत्वपूर्ण तथ्य रखे। इस अवसर पर बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। विद्यालय परिवार द्वारा सभी बच्चों के लिए गणतन्त्र दिवस के शुभ अवसर पर विशेष मिष्ठान की व्यवस्था की गई । ग्राम-सभा प्रधान जी, प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष जी तथा अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भी बच्चों के लिए पुरस्कार तथा मिष्ठान की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री उदयसिंह जी, विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष श्री जसवेन्द्र सिंह जी, प्रधानाध्यापक श्री मनोज मैठानी, प्रधानाध्यापक श्री बहादुर सिंह नेगी जी, अध्यापिका श्रीमती रेखा देशवाल, दोनों विद्यालय परिवार के समस्त अध्यापक- अध्यापिकाएं, बालवाटिका कार्यकर्ती श्रीमती लक्ष्मी देवी, सहायिका श्रीमती सतेश्वरी देवी, भोजन माता श्रीमती गुड्डी देवी के अलावा श्रीमती नीमा देवी तथा सेवित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...