राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय : बिजनी बड़ी, यमकेश्वर-पौड़ी गढ़वाल में माह का अन्तिम शनिवार “बस्ता रहित दिवस” के रूप में “प्रतिभा-दिवस” की गतिविधियों के साथ मनाया गया।

Date:

Share post:

“बस्ता रहित दिवस” के दिन “प्रतिभा-दिवस” की गतिविधियों की धूम

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय : बिजनी बड़ी, यमकेश्वर-पौड़ी गढ़वाल में माह का अन्तिम शनिवार “बस्ता रहित दिवस” के रूप में “प्रतिभा-दिवस” की गतिविधियों के साथ मनाया गया।
विभाग द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में माह का अन्तिम शनिवार “बस्ता रहित दिवस” के रूप में मनाया जाता है। साथ ही इसी दिन बच्चों की अभिरुचियों को ध्यान में रखते हुए शैक्षिक गतिविधियों पर केंद्रित “प्रतिभा-दिवस” का आयोजन भी किया जाता है। दिवस के प्रथम सत्र में “स्पर्श हिमालया यूनिवर्सिटी” में अध्यनरत छात्रों द्वारा बच्चों को योग आधारित शैक्षिक गतिविधियां कराई गई। योग शिक्षा में बी०एस०सी० कर रहे देवेंद्र द्वारा प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को योग के लाभ तथा योग-शिक्षा पर आधारित गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही बच्चों की आयु अनुसार योग आधारित क्रियाएं भी करवाई गई। योग गतिविधियों में परिसर में ही स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों तथा बालवाटिका (आंगनबाड़ी) के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।
दिवस के द्वितीय सत्र में माह नवंबर में “प्रतिभा-दिवस” के लिए निर्धारित गतिविधियाॅं जैसे- गणितीय पहेलियाॅं, मनोरंजक दौड़, चित्रकला प्रतियोगिता, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों द्वारा सहयोग किया जाना, परिसर तथा कक्षा-कक्षों की सफाई पर आधारित गतिविधियाॅं संपन्न कराई गई। अध्यापक श्री जेपी कुकरेती जी द्वारा बच्चों के साथ प्रसिद्ध वैज्ञानिकों और गणितज्ञों के जीवन में घटित प्रेरणादायक और रुचिकर प्रसंगों तथा घटनाओं को साझा किया गया। दिवस के अन्तिम सत्र में स्किपिंग कम्पटीशन तथा कबड्डी की प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। प्रधानाध्यापक श्री मनोज मैठानी जी, प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय श्री बहादुर सिंह नेगी जी, अध्यापिका श्रीमती रेखा देशवाल जी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती श्रीमती सतेश्वरी देवी द्वारा बच्चों के उत्साहवर्द्धन के साथ-साथ प्रतियोगिताओं को सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। भोजन माता श्रीमती गुड्डी देवी द्वारा “प्रतिभा-दिवस” के उपलक्ष में बच्चों के लिए स्थानीय मनपसन्द भोज्य पदार्थ तैयार किए गए। प्रतियोगिताएं सम्बन्धी व्यवस्थाएं तथा कार्यक्रम संचालन श्री जेपी कुकरेती जी द्वारा किया गया।

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...