यमकेश्वर:सपनों की उड़ान संकुल बनचूरी में सम्पन्न।

Date:

Share post:

सपनों की उड़ान संकुल बनचूरी में सम्पन्न।

     यमकेश्वर, बनचूरी संकुल में आज सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत “सपनों की उड़ान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बनचूरी संकुल समन्वयक अमित जोशी के तत्वाधान में आयोजित किया गया। 
मॉं सरस्वती के सम्मुख दीप-प्रज्वलन कर सरस्वती वन्दना छात्र,छात्राओं एवं सभी उपस्थित सदस्यों के गायन से किया गया। तत्पश्चात सीआरसी समन्वयक बनचूरी अमित जोशी द्वारा उपस्थित समस्त सम्मानित विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों का अभिवादन करते हुए “सपनों की उड़ान” कार्यक्रम का महत्व तथा इसकी रूपरेखा प्रस्तुत की।
  कार्यक्रम में मुख्य अथिति एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान पति चोपड़ा मल्ला राजेंद्र सिंह थपलियाल, ग्राम प्रधान बनचूरी बिनीता लखेड़ा,तथा राजस्व उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।

एस०एम०सी० के उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों को पुष्पमाला तथा बैच अलंकरण से सम्मानित भी किया गया। उपस्थित सदस्यों तथा बच्चों को सम्बोधित करते हुए “सपनों की उड़ान”- कार्यक्रम में प्रतिभागिता के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए, इस प्रकार के कार्यक्रम की महत्ता को विस्तार से सदन के सम्मुख रखा गया।
कार्यक्रम में संकुल के अंर्तगत एएमसी सदस्यों के साथ ही छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिताओं के समापन के पश्चात सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
सपनों की उड़ान कार्यक्रम में संकुल के शिक्षक,शिक्षिकाओं दिव्य आलोक डबराल, सुबोध उनियाल, अरविन्द गौड़, सुधीर डोबरियाल, दिवाकर गौड़, संदीप नेगी, पवन कुमार, साधना रावत, सुमन बाला नैथानी, लक्ष्मी, मुन्नी रावत, किरन कैंत्युरा, पूनम बडोनी, प्रवीन कुमार, जगपाल सिंह, प्रवीन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Holi advertisement
Holi Advertisement
spot_img

Related articles

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का अतुलनीय योगदान*: *आलेख ख्याति प्राप्त शिक्षक जे०पी०...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का योगदान...

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।डॉ...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेषित की शुभकामनाएँ;...

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं झटके!: अजय तिवाड़ी

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं महंगाई के झटके: ईरान अमेरिका युद्ध का प्रभाव...