यमकेश्वर:संकुल संसाधन केंद्र- गैण्डखाल विकासखण्ड- यमकेश्वर में “सपनों की उड़ान”-कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Date:

Share post:

संकुल संसाधन केंद्र- गैण्डखाल विकासखण्ड- यमकेश्वर में “सपनों की उड़ान”-कार्यक्रम का भव्य आयोजन

संकुल संसाधन केंद्र गैण्डखाल में आज सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत “सपनों की उड़ान”- कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कॉलेज गैण्डखाल, समन्वयक सी०आर०सी० गैण्डखाल, समन्वयक सी०आर०सी०-माला तथा विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष और सदस्यों द्वारा मॉं सरस्वती के सम्मुख दीप-प्रज्वलन कर सरस्वती वन्दना से किया गया। तत्पश्चात समन्वयक सी०आर०सी०- गैण्डखाल श्री राजेंद्र सिंह नेगी जी द्वारा उपस्थित समस्त सम्मानित विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों का अभिवादन करते हुए “सपनों की उड़ान” कार्यक्रम का महत्व तथा इसकी रूपरेखा प्रस्तुत की। एस०एम०सी० के उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों को पुष्पमाला तथा बैच अलंकरण से सम्मानित भी किया गया। उपस्थित सदस्यों तथा बच्चों को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य महोदय ने “सपनों की उड़ान”- कार्यक्रम में प्रतिभागिता के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए, इस प्रकार के कार्यक्रम की महत्ता को विस्तार से सदन के सम्मुख रखा। समन्वयक सीआर०सी०-माला श्री मधुसूदन थपलियाल जी द्वारा भी सभी सम्मानित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और प्रतिभाग करने के लिए आभार व्यक्त किया गया। तत्पश्चात सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का निर्धारित निर्देशों के क्रम में सम्पादन किया गया। विद्यालय प्रबन्धन समिति के सदस्यों के बीच आयोजित की गई “कुर्सी-दौड़” में विद्यालय प्रबन्धन समिति-उच्च प्राथमिक विद्यालय : धारीखाल की श्रीमती दीपा देवी ने प्रथम, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय: बिजनी बड़ी की एस०एम०सी० सदस्य श्रीमती सरिता देवी द्वारा द्वितीय स्थान तथा प्राथमिक विद्यालय नौढ़ की विद्यालय प्रबन्धन समिति की सदस्य श्रीमती अंजू देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबन्धन समिति के सदस्यों के बीच करवाई गई “नींबू-दौड़” में प्राथमिक विद्यालय ढांसी की श्रीमती पूजा देवी प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय धारीखाल की श्रीमती दीपा देवी द्वितीय तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिजनी बड़ी की श्रीमती सुनीता देवी तृतीय स्थान पर रही। दोनों प्रतियोगिताओं में विद्यालय प्रबन्धन समिति के सभी सदस्यों द्वारा बड़े उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम के अगले चक्र में प्राथमिक स्तर की “पारम्परिक वेशभूषा में रैम्प वॉक” की गई, जिसमें बच्चे और उसके माता या पिता द्वारा प्रतिभाग किया जाना था। इसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय गैण्डखाल की श्रीमती कविता ने पुत्री कु० मानवी के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय धारीखाल की श्रीमती कविता और उनकी पुत्री कुमारी इशिता की जोड़ी ने द्वितीय स्थान तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय उच्चाकोट की श्रीमती संतोषी और उनकी पुत्री कुमारी सिया की जोड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर की ही “लोक-नृत्य” प्रतियोगिता में भी पाल्य और उसके माता या पिता द्वारा जोड़े मे प्रदर्शन किया जाना था। इस प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय गैण्डख़ाल की माता-पुत्री की लड़की प्रथम स्थान पर, प्राथमिक विद्यालय नौढ़ की जोड़ी द्वितीय स्थान पर तथा प्राथमिक विद्यालय उच्चाकोट की माॅं-पुत्री की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। उच्च प्राथमिक स्तर की लोक-गायन प्रतियोगिता में भी पाल्य और उसके माता या पिता द्वारा जोड़े में प्रदर्शन किया जाना था। उच्च प्राथमिक स्तर की “लोक गायन” प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजनी बड़ी की सदस्य श्रीमती रेखा देवी और उनके पुत्र समीर द्वारा शानदार प्रस्तुति कर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरासू द्वितीय स्थान पर तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धारीखाल क्रमशः तृतीय स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक स्तर की “नुक्कड़-नाटक” प्रतियोगिता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरासू प्रथम, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुण्ड द्वितीय और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धारीखाल तृतीय रहे। स्टॉल और प्रदर्शनी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय गैण्डखाल द्वारा प्रथम स्थान तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुण्ड द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के अधिकार, कर्तव्य तथा जिम्मेदारियाओं को लेकर भी सर्वश्रेष्ठ एस०एम०सी० के निर्धारण हेतु भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गैण्डखाल की विद्यालय प्रबन्धन समिति को सत्र 2024-25 के लिए सर्वश्रेष्ठ एस०एम०सी० का पुरष्कार प्रदान किया गया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजनी बड़ी की विद्यालय प्रबन्धन समिति का द्वितीय स्थान हेतु तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धारीखाल की विद्यालय प्रबन्धन समिति को निर्णायकों द्वारा तृतीय स्थान के लिए चयनित कर पुरष्कृत किया गया। अन्त में सभी स्थान प्राप्त विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं द्वारा आगामी 31 जनवरी को ब्लॉक स्तरीय “सपनों की उड़ान”- कार्यक्रम में संकुल संसाधन केंद्र गैण्डखाल और माला का प्रतिनिधित्व किया जाएगा। कार्यक्रम को आयोजित, सम्पादित और सम्पन्न कराने में श्री राजेंद्र सिंह नेगी, श्री मधुसूदन थपलियाल, श्री गजेंद्र पाल सिंह रावत, श्री गुलशन कुमार, श्री मुकेश मैठाणी, श्री भारत भूषण भट्ट , श्री बहादुर सिंह नेगी श्रीमती राधा बिंजोला, श्रीमती सुमनलता, श्री विक्रम सिंह नेगी, श्री सुरेंद्र सिंह बड़वाल, श्री अनिल रावत, श्री जेपी कुकरेती, श्रीमती अंजना ध्यानी, श्रीमती दीपा नीरज, श्री रघुवीर सिंह नेगी, श्रीमती मंजू सजवाण तथा श्री राजीव कुमार सुंदरिलाल जी द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। कार्यक्रम का संचालन श्री जेपी कुकरेती जी द्वारा किया गया। परिसर में ही संचालित हो रहे हैं बालवाटिका (आंगनबाड़ी केंद्र) के बच्चों द्वारा भी सपनों की उड़ान कार्यक्रम का पूरा आनन्द लिया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गैण्डखाल की भोजन-माता तथा बालवाटिका की कार्यकर्ती और सहायिका द्वारा भी कार्यक्रम को सम्पादित करने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। समुचित व्यवस्थाओं के लिए संकुल संसाधन केंद्र के समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। अन्त में समन्वयक श्री राजेंद्र सिंह नेगी जी द्वारा सभी विजेताओं को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रदान करते हुए, सहयोग करने वाले सभी अध्यापक- अध्यापिकाओं का हृदय से आभार व्यक्त कर, कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।

Holi advertisement
Holi Advertisement
spot_img

Related articles

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का अतुलनीय योगदान*: *आलेख ख्याति प्राप्त शिक्षक जे०पी०...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का योगदान...

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।डॉ...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेषित की शुभकामनाएँ;...

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं झटके!: अजय तिवाड़ी

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं महंगाई के झटके: ईरान अमेरिका युद्ध का प्रभाव...