पौडी़:जनपद पौड़ी गढ़वाल का सामाजिक विज्ञान महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगाॅंव पौड़ी गढ़वाल में किया गया।

Date:

Share post:

जनपद स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का भव्य आयोजन

जनपद पौड़ी गढ़वाल का सामाजिक विज्ञान महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगाॅंव पौड़ी गढ़वाल में किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आलोक में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के अन्तर्गत सामाजिक विज्ञान अध्यापन हेतु रोल प्ले और अनुकरण, सामुदायिक सेवा और क्षेत्र-भ्रमण, भाषण, चिन्तनशील निबन्ध, परियोजना कार्य, मॉडल और कलाकृतियाॅं बनाने सम्बन्धी प्रोजेक्ट आदि गतिविधियाॅं प्रस्तावित की गई हैं। इसी क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल के सामाजिक विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि हे०न०ब० गढ़वाल विश्वविद्यालय के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर नागेंद्र रावत जी तथा प्राचार्य जिला शिक्षा में प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किया गया। तत्पश्चात जिला कार्यक्रम समन्वयक डायट प्रवक्ता डॉक्टर प्रमोद नौटियाल जी द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों तथा बच्चों का अभिवादन एवं स्वागत करते हुए सामाजिक विज्ञान महोत्सव के बारे में विस्तार से सदन के सम्मुख जानकारी साझा कर होने वाली प्रतियोगिताओं के बारे में भी प्रकाश डाला गया। डॉ प्रमोद नौटियाल द्वारा अवगत कराया गया है कि, छात्रों में सामाजिक विज्ञान विषय के अन्तर्गत रुचि पैदा करने के साथ-साथ अन्तर्निहित कौशलों को विकसित करने के अवसर प्रदान करने के लिए विद्यालय स्तर से लेकर राज्य स्तर तक सामाजिक विज्ञान विषय के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जनपद स्तर पर पन्द्रह विकासखण्डों में भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त लगभग 45 छात्र छात्राओं द्वारा अपने मार्गदर्शन अध्यापकों के साथ प्रतिभाग किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर रावत द्वारा अपनी सांस्कृतिक एवं पौराणिक धरोहरों के संरक्षण हेतु कई महत्वपूर्ण विचारों, संस्मरण और कहानियों से बच्चों को अवगत कराया। प्राचार्य महोदय द्वारा भी सामाजिक विज्ञान विषय के अन्तर्गत किए जा रहे इस प्रकार के नवाचार की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि, सामाजिक विज्ञान महोत्सव से जहाॅं छात्र-छात्राओं में विषय की प्रति जागरूकता बढ़ेगी वहीं उनके परीक्षाओं में भी महत्वपूर्ण स्थान रखेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन कर रहे डायट प्रवक्ता श्री विनोद किमोठी जी द्वारा बच्चों की प्रतिभागिता तथा प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए, उनके मार्गदर्शक अध्यापक-अध्यापिकाओं का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। कार्यक्रम आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षक श्री जयदीप रावत जी द्वारा सामाजिक विज्ञान विषय के महत्व पर विचार रखते हुए बच्चों के साथ सामाजिक विज्ञान के महत्वपूर्ण विषय वस्तुओं पर विस्तार से बातचीत की गई तथा बच्चों द्वारा निर्मित किए गए मॉडल्स पर भी बच्चों के साथ सम्वाद किया गया। कार्यक्रम आयोजन के सहयोगी शिक्षक श्री जेपी कुकरेती जी द्वारा मीडिया से बातचीत करते हुए अवगत कराया गया कि, विद्यालय स्तर से लेकर राज्य स्तर तक विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आलोचनात्मक चिन्तन, संप्रेषण और सहयोग जैसे 21वीं सदी के लिए आवश्यक कौशलों का विकास करने के साथ-साथ भारतीय ज्ञान परम्परा से छात्रों को आत्मसात करवाने के लिए “सामाजिक विज्ञान महोत्सव” की संकल्पना की गई है। मॉडल निर्माण, चिंतनशील अभिव्यक्ति तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (क्विज ) जैसी प्रतिस्पर्धाओं के माध्यम से बच्चों में अन्तर्निहित कौशलों के प्रदर्शन के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं।
सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विभिन्न विकासखण्डो से आए बच्चों द्वारा उत्कृष्ट तथा सामरिक महत्व के चल-अचल मॉडल प्रस्तुत किए गए। जिसमें यमकेश्वर की प्रीती बडोला ने प्रथम, द्वारीखाल के अनिकेतन राणा ने द्वितीय और एकेश्वर के अक्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समसामरिक सरोकारों में अभिव्यक्ति के तौर पर भाषण प्रतियोगिता में यमकेश्वर की तन्वी बडोला ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विकासखण्ड का नाम रोशन किया। नैनीडाण्डा की माही रावत ने द्वितीय तथा एकेश्वर की कंचन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में स्क्रीनिंग तथा चार अलग-अलग राउण्ड में चली प्रतिस्पर्धा के पश्चात विकासखण्ड पौड़ी के नितिन रावत ने प्रथम, रिखणीखाल के अनीश रावत ने द्वितीय तथा विकासखण्ड एकेश्वर के आयुष चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने तथा निर्णायक जैसी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षक श्री भगत भण्डारी जी, श्री रविन्द्र रौतेला जी, श्री हरीश बिष्ट जी, श्री विजेंद्र भट्ट जी, श्री विक्रम रावत जी, श्री महेंद्र रौथाण जी, श्री सन्तोष कुमार जी, श्री प्रवीण बोहरा जी एवम् श्री अनिल शाह जी द्वारा भी बच्चों की प्रतिभागिता की प्रशंसा करते हुए, बच्चों के साथ निर्मित मॉडल्स तथा सामाजिक विज्ञान विषय के अन्तर्गत विभिन्न विषय-वस्तुओं पर सम्वाद स्थापित कर उत्साहवर्द्धन किया गया।
महोत्सव समापन समारोह में मुख्य अतिथि महोदय, प्राचार्य महोदय-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, कार्यक्रम जिला समन्वयक-डॉ० प्रमोद नौडियाल तथा कार्यक्रम को सफल बनाने वाले तथा निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा शीर्ष तीन स्थान प्राप्त बच्चों को स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र तथा स्कूल-बैग, डिक्शनरी और लेखन-सामग्री पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। साथ ही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले अन्य सभी प्रतिभागियों को भी स्मृति-चिह्न, प्रमाण-पत्र तथा लेखन-सामग्री पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। समापन समारोह के अवसर पर जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर प्रमोद नौडियाल जी द्वारा उपस्थित अभिभावकों, सभी प्रतिभागियों, मार्गदर्शक शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को माह दिसम्बर में आयोजित होने वाले “राज्य स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव” में सफलता हेतु अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान की गई। सामाजिक विज्ञान महोत्सव के आयोजन से पूर्व चार दिवसीय “जिला संदर्भ समूह सामाजिक विज्ञान” की कार्यशाला आयोजित की गई थी। जिसमें सामाजिक विज्ञान विषय को को लेकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के परिपेक्ष्य में निर्धारित पाठ्यक्रम लक्ष्य, दक्षताएं एवं मानकों, सीखने के प्रतिफलों तथा एन०सी० ई०आर०टी० द्वारा तैयार की गयी नई पाठ्य पुस्तकों पर विस्तार से बातचीत की गई। जिला सन्दर्भ समूह की कार्यशाला में सन्दर्भ दाता के रूप में हे०न०ब०ग० विश्वविद्यालय के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के प्रोफेसर डाॅ० नागेंद्र रावत, शिक्षक श्री जेपी कुकरेती जी, श्री दयाकिशोर बिंजोला जी, श्री सन्तोषवर्द्धन जी तथा ए०पी०एफ० से श्री गणेश बलूनी, मुना़जिर हुसैन, श्री प्रदीप अन्थवाल द्वारा निर्धारित विभिन्न विषयों पर उपस्थित सभी विकासखण्डों के सामाजिक विज्ञान विषय के अध्यापन करने वाले लगभग 40 शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ विस्तार से बातचीत की गई। कार्यक्रम समन्वयक तथा डाइट प्रवक्ता डॉक्टर प्रमोद नौडियाल जी द्वारा जिला सन्दर्भ समूह के सम्मानित सदस्यों से सामाजिक विज्ञान विषय को लेकर विद्यालय स्तर पर संचालित किए जाने वाले और प्रभावी गतिविधियाॅं, क्रियाएं तथा प्रतिस्पर्धाओं हेतु आवश्यक सुझाव भी आमंत्रित किए गए।

Holi advertisement
Holi Advertisement
spot_img

Related articles

*अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का अतुलनीय योगदान*: *आलेख ख्याति प्राप्त शिक्षक जे०पी०...

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस : समानता, सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक- मानव सभ्यता के विकास में नारी का योगदान...

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।

जीवन का सर्जन, श्रृंगार, विकास एवं ममता का आधार सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ।डॉ...

पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेषित की शुभकामनाएँ;...

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं झटके!: अजय तिवाड़ी

महंगा हुआ सिलेंडर अभी महंगाई के और लग सकते हैं महंगाई के झटके: ईरान अमेरिका युद्ध का प्रभाव...