पंचायत भवन जर्जर व खस्ताहाल, टपकती छत के नीचे कैसे होगी नव गठित ग्राम पंचायत की सामुहिक बैठक?

Date:

Share post:

रिखणीखाल-

पंचायत भवन जर्जर व खस्ताहाल, टपकती छत के नीचे कैसे होगी नव गठित ग्राम पंचायत की सामुहिक बैठक?

       रिखणीखाल विकास खंड का ग्राम पंचायत नावेतल्ली का 17 वर्ष पुराना भवन लम्बे समय से जर्जर हालत में है। बारिश होते ही छत टपकने लगती है,छत व दीवारों का पलस्तर लगातार गिरता रहता है।


   अब दिनांक 31/07/2025 को नव नियुक्त ग्राम पंचायत के चुनाव का परिणाम आने वाला है।अगस्त के प्रथम सप्ताह में नव निर्वाचित ग्राम पंचायत का गठन व आम सभा का आयोजन होना है। 478 मतदाताओं वाले ग्राम पंचायत में इतने लोगों के बैठने के लिए आम सभा का आयोजन कैसे व कहाँ होगा? ग्रामीणों के लिए एक समस्या बनी हुई  है।अब इस बारिश के मौसम में किसी किराये के टैंट प्लास्टिक युक्त का बन्दोबस्त करना टेढ़ी खीर के समान  है।

       ग्रामीण लम्बे समय से इस पंचायत भवन की मरम्मत, जीर्णोद्धार की मांग जिला प्रशासन से करते आ रहे हैं, लेकिन जिले का पंचायतीराज विभाग का बार बार कहना है कि धन की कमी आड़े आ रही है।जिससे पंचायत भवन का मरम्मत, जीर्णोद्धार होना असम्भव है।इस प्रकरण से सम्बन्धित कई बार पत्राचार कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।कुछ पत्राचार का विवरण प्रस्तुत कर रहे हैं- जिला पंचायतराज अधिकारी को दिनांक 28/06/2023, 19/11/2023, 19/11/2023, 12/02/2024, सी एम हेल्पलाइन 1905 क्रमांक 022924-4-512253 दिनांक 18/02/2024, सी एम  हेल्पलाइन  1905 क्रमांक 758775 दिनांक 23/05/2025, ईमेल जिलाधिकारी गढ़वाल  पत्रांक पंचायत भवन/ नावे/25 दिनांक 24/06/2025 को उल्लेख किया है।जिला पंचायतराज अधिकारी गढ़वाल ने भी निदेशक, पंचायतराज विभाग देहरादून को पत्रांक 3200/सात-2/लेखा/2023-24 दिनांक 06/03/2024 को पत्र भेजा है।कई बार राजस्व उप निरीक्षक द्वारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, व अवर अभियन्ता पंचायत रिखणीखाल द्वारा मौका मुआयना किया गया है।लेकिन वो जांच आख्या भी न जाने कहाँ धूल फांक रही है।

     पंचायत भवन बुरी तरह टपक रहा है व जर्जर हालत में है।कभी भी गिर सकता है,इतना पत्राचार करने के बाद भी पंचायतीराज विभाग गढ़वाल व निदेशक पंचायतीराज निदेशालय, देहरादून क्यों लापरवाह व अड़ियल रुख अपनाये है।यदि नव निर्वाचित ग्राम पंचायत की बैठक इस भवन में हुई और कोई अनहोनी घटना घटित हो गई तो कौन जवाबदेह होगा?

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...