नैनीताल हल्द्वानी मार्ग मटियाली बेंड के समीप दर्दनाक हादसा दो युवकों की हुई मौत। पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया।

Date:

Share post:

स्थान। नैनीताल।

नैनीताल हल्द्वानी मार्ग मटियाली बेंड के समीप दर्दनाक हादसा दो युवकों की हुई मौत। पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया।

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास सड़क हादसों में लगातार इजाफा हो रहा है ।
देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां नैनीताल-हल्द्वानी रोड मटियाली बैंड के समीप एक बाइक पुल से नीचे गिर गई, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ज्योलीकोट
पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने दोनों युवकों को गंभीर हालत में खाई से निकाला और 108 एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान नैनीताल के जॉय विला कम्पाउंड निवासी हाईकोर्ट की अधिवक्ता विधि पत्रकार लता नेगी के बेटे वैभव और उसके दोस्त अर्पित चौहान के रूप में हुई है।

दोनों युवक हल्द्वानी से नैनीताल लौट रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटना का शिकार हो गए।
इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इधर नैनीताल के पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया। एन यू जे आई सदस्यों ने भी गहरा दुःख व्यक्त कर परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त कर दुःख को सहने की हिम्मत प्रदान करें। भगवान से विनिति की। दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है दोनों मृतक युवक नैनीताल के निवासी हैं।

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...