*नैनीताल: बैठकी होली हुई शुरू* अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

स्थान। नैनीताल।

।बैठकी होली हुई शुरू।
हमारी परंपरा हमारा गौरव है। पदम् श्री अनूप साह

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के श्री राम सेवक सभा के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पौष माह के अवसर पर बैठकी होली का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारंभ द्वीप प्रज्ज्वलित कर पदम श्री अनूप साह और रंगकर्मी जहूर आलम द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पदम श्री अनूप साह ने कहा हमारी परम्परा हमारा गौरव है हम सबको प्रेम से प्रफुल्लित करते हैं।
उन्होंने कहा कुमाऊं की होली प्रसिद्द है तथा यह सामाजिक सौहार्द के साथ खुशी बांटने का काम करती है।

मुकेश जोशी ने इस अवसर पर सबको बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रो.ललित तिवारी ने कहा कि पौष माह से शुरू बैठकी होली भगवान को समर्पित होती है।
इसलिए इसे निर्वाण की होली कहा जाता है बसंत पंचमी से श्रृंगार इन होलियों में समाहित हो जाता है । पौष का महीना भगवान सूर्य को समर्पित है जिसमें रोड लोक देवताओं को अर्पित किया जाता है तथा सूर्य की आराधना से रोगमुक्ति तथा सौभाग्य की प्रप्ति होती है कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह ने की ।
पौष को होली में , रंगकर्मी जहूर आलम, नरेश चमियाला,बृजमोहन जोशी, सतीश पांडे,गिरीश भट्ट, जोशी,मिथलेश पांडेय राजा साह ने गणेश वंदना के साथ निर्वाण होली की शानदार प्रस्तुति की। कार्यक्रम में गिरीश जोशी,जगदीश बावड़ी,विमल चौधरी, ईरा रावत,मुकेश जोशी, देवेंद्र लाल साह,रक्षित साह,अतुल साह इत्यादि उपस्थित रहे।

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...