नैनीताल:पौष माह से शुरू हो जाती है बैठी होली

Date:

Share post:

स्थान। नैनीताल।
पौष माह से शुरू हो जाती है बैठी होली
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल की प्राचीनतम धार्मिक संस्था 1918 में स्थापित श्री राम सेवक सभा में पूस माह के प्रथम रविवार पर होली गायन प्रारंभ हुआ ।
जिसमें लोक पारंपरिक होलियारों ने होली गायन कर समा बाधा । इससे पूर्व कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ ।पौष माह के पहले इतवार से निर्वाण की होली’ उत्तराखंड (कुमाऊँ) की होली प्रारंभ होती है जो बैठकी होली हैं । और इसमें मंदिरों में शास्त्रीय संगीत, लोकगीत और होली के पारंपरिक गीत गाए जाते हैं, जो आत्मा के मिलन और आध्यात्मिक शांति (निर्वाण) का प्रतीक है, और यह होली का एक गहरा सांस्कृतिक और भक्तिपूर्ण रूप है, जो रंगों वाली होली से अलग, संगीत और गीतों से भरी होती है। और यह होली के दिन तक चार चरणों में गाई जाती है, जिसमें मुख्य राग भैरवी, पहाड़ी, केदार और बसंत हैं, और यह होली केवल गायन और ठुमरी के साथ होती है। ये होली शास्त्रीय संगीत पर आधारित तथा गणेश वंदना से प्रारंभ होती है तथा ठंड में सूर्यदेव के प्रकाश एवं ज्ञान से जुड़ी मानी गई है ।
इसे ‘निर्वाण की होली’ इसलिए कहते हैं क्योंकि यह भगवान को समर्पित होती है और आत्मा की शुद्धि व आनंद (निर्वाण) की भावना से जुड़ी है, जिसमें कोई रंग नहीं उछाले जाते, बल्कि संगीत से वातावरण भक्तिमय हो जाता है। भगवान को समर्पित ये समय वैसे भी सूर्य भगवान की आराधना का वक्त होता है जहां रोड भेट भी भगवान को अर्पित की जाती है । ठंड की समाप्ति पर बसंत पंचमी से होली गायन में श्रृंगार शामिल हो जाता है । आज की होली के शुभारंभ में विधायक सरिता आर्य ,पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल , जहूर आलम ,संरक्षक घनश्याम साह ,पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी ने दीप प्रज्वलन किया । विधायक ने सभी को मुबारकबाद दी । इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज साह ,महासचिव जगदीश बावरी ,उपसचिव राजेंद्र बिष्ट ,प्रबंधक बिमल चौधरी सहित देवेंद्र लाल साह ,राजेंद्र लाल साह शामिल रहे । कार्यक्रम का संचालन प्रॉफ ललित तिवारी ने किया । प्रसिद्ध होलियारों नरेश चम्याल ,सतीश पांडे ,अजय कुमार ,मनोज पांडे ,रक्षित साह,नवीन बेगाना ,गिरीश भट्ट ,संजू ,प्रकाश भट्ट , नीरज सती ,राहुल जोशी ने होली के रंग जमाए । गणेश वंदना के साथ प्रारंभ ,सब सखियांनं में राधा ,मैया के मंदिरवा में ,शिव शंकर को ध्यान , अपने राम को मनाऊं , मालिक सीता राम ने होली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गिरीश जोशी ,गोविंद सिंह ,ललित साह डॉ रेखा साह ,सुषमा डंडरियाल ,हरीश राणा अमर साह आदि उपस्थित रहे ।

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...