नैनीताल:पर्यटकों को खूब लुभा रहा है स्कूटर

Date:

Share post:

स्थान । नैनीताल।

पर्यटकों को खूब लुभा रहा है स्कूटर

एंकर। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास का खूबसूरत शहर पर्यटकों से भर गया है।

देश-विदेश से आये सैलानी नैनीताल की सर्दी, शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने यहाँ पहुँच रहे हैं।
शहर में इस समय भारी भीड़ देखने को मिल रही है, और नैनीताल झील के आसपास पर्यटकों का उत्साह बढ़ा हुआ है।

 इस मौके पर एसएसपी   प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। 

पुलिस ने प्रमुख बाजार, नैनी झील और मॉल रोड पर अतिरिक्त पुलिस बल सुरक्षा हेतु तैनात किया है।
इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भी पुलिस द्वारा निगरानी रखी जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिसकर्मी अमेरिकन शिगवे सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर पर गश्त कर रहे हैं, जिससे उनकी तैनाती और गश्त तेज और प्रभावी हो रही है।
यह पर्यटकों के बीच भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है तथा बच्चे-बड़े सभी मुस्कुराते एवं निर्भय होकर सेल्फी ले कर आनंद ले रहे हैं।
शिगवे स्कूटर के माध्यम से पुलिसकर्मी सड़कों पर बिना रुकावट के अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, जिससे पूरे शहर में सुरक्षा का एहसास और बढ़ गया है।

नैनीताल पुलिस की ओर से सभी पर्यटकों से अपीलहै कि वे नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। साथ ही, किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस से तुरंत संपर्क करें।

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...