*देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों की याद में रोपे गये पीपल वृक्ष* *देश पर बलिदान देने वालों की याद के प्रतीक बनेंगे ये जीवनदायिनी वृक्ष महेंद्र पाल सिंह रावत, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति*

Date:

Share post:

आज दिनांक 06 अगस्त 2025 को कोटद्वार में स्थित ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक परिसर में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीद मंदीप सिंह, सेना मैडल, 15 गढ़वाल राइफल्स (36 आर आर) की माता श्रीमती शूमा देवी ने अपने बलिदानी पुत्र की यादों को जीवंत करते हुए पीपल के पेड़ का वृक्षारोपण किया। स्मरण रहे 06 अगस्त 2018 को गुरेज सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद मंदीप सिंह, सेना मैडल ने अपने प्राणों का महान बलिदान देश के खातिर न्योछावर कर दिया था जिस पर देशवासियों को गर्व है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से बलिदानी माता श्रीमती शूमा देवी ने पर्यावरण बचाने के महत्वपूर्ण संदेश को समाज के मध्य रखा। उन्होंने वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया और समाज को इस दिशा में जागरूक करने का प्रयास किया। इस अवसर पर श्रीमती संगीता रावत, ताजबर सिंह गुसाईं और जगदीश आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघर्ष समिति कोटद्वार की देखरेख में किया गया।

श्रद्धांजलि


शहीद मंदीप सिंह की माता द्वारा किया गया यह वृक्षारोपण न केवल उनके बलिदानी पुत्र की याद में एक श्रद्धांजलि है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक महत्वपूर्ण संदेश भी है।

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...