*ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम मलेठी सतपुली में बंधुवर सेवा समिति समाजिक संस्था की आवश्यक बैठक आयोजित हुई*

Date:

Share post:

आज दिनांक 24 अगस्त को 2025 को ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम मलेठी सतपुली में बंधुवर सेवा समिति समाजिक संस्था की आवश्यक बैठक आहत की गई बैठक की अध्यक्षता बंधुवर सेवा समिति की अध्यक्षा श्रीमती माया देवी ने की बैठक में ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम के ट्रस्टी एवं नगर पंचायत सतपुली अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह चौहान विशेष आमंत्रित अतिथि थे बैठक में ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम की पूर्व सेवादारनी श्रीमती विनीता ध्यानी की पुत्री की शादी जो की नवरात्र में 2-3 अक्टूबर को वृद्ध आश्रम में निश्चित की गई है। जिसमें बंधुवर सेवा समिति पूर्व की भांति ही श्रीमती विनीता ध्यानी की पुत्री की शादी भी बड़े ही धूमधाम से करेगी जिसमें चौहान परिवार का विशेष योगदान रहेगा ज्ञात हो कि वृद्ध आश्रम के संस्थापक स्वर्गीय सुंदर सिंह चौहान ने भी श्रीमती विनीता ध्यानी को आश्वासन दिया था की आपकी पुत्री की शादी भी वृद्ध आश्रम में धूमधाम से संपन्न होगी जो की श्रीमती विनीता ध्यानी के इच्छा के अनुसार सहयोगात्मक होगी इस लिए आज बंधुवर सेवा समिति के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रीमती विनीता ध्यानी की पुत्री की शादी अपनी पुत्री की शादी की तरह सम्पन्न करवाने का संकल्प लिया जिसमें कहीं सदस्यों को अहम जिम्मेदारियां प्रदान की गई है। जिन्हें उन्होंने सहजता से स्वीकारा इस अवसर पर आश्रम के ट्रस्टी श्री त्रिलोक सिंह चौहान, कोष अध्यक्ष श्रीमती निकिता चौहान,सचिव नीलम चौहान,योगाचार्य डॉ रणवीर सिंह रावत,कैप्टन रणधीर सिंह नेगी,गंगा सिंह बिष्ट बिष्ट,त्रिलोक सिंह नेगी,पंडित सच्चिदानंद डुकलाण,उपेंद्र सिंह नेगी,विपुल सिंह रावत,राजेंद्र प्रसाद नैथानी,पुष्पेंद्र राणा,प्रमोद सिंह रौथाण,मीडिया संयोजक जगमोहन डांगी ग्रामीण पत्रकार,आश्रम के प्रबंधक पुनीत रावत,बैठक का संचालन राजकमल सिंह रावत ने किया
बैठक सम्पन्न होने के पश्चात
“समलौण” समाजिक एवं पर्यावरण संस्था के सौजन्य से आश्रम में फलदार वृक्ष रोपण किए गए जिसमें समलौंण के जनपदीय मीडिया संयोजक जगमोहन डांगी का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि जब भी आश्रम में कोई भी शुभ मंगल कार्य होते है। वह समलौण समाजिक एवं पर्यावरण संस्था के संस्थापक बीरेंद्र दत्त गोदियाल के आवाहन पर आश्रम में महान विभूतियों के हाथों विधिवत पूजा अर्चना के साथ फलदार वृक्ष रोपण करते है।

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...