जिला उद्योग केंद्र पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार के अंतर्गत झंडी चौड में जिला उद्योग केंद्र द्वारा दो दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम E D P योजना अंतर्गत वार्ड 37 के पार्षद सुखपाल शाह की अध्यक्षता विश्वकर्मा सामुदायिक भवन के समीप कृष्णा वेडिंग पॉइंट में किया गया इस अवसर पर जिला उद्योग विभाग कोटद्वार के सहायक प्रबंधक देवेंद्र नाथ द्वारा भारत सरकार, उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना को विस्तार से जानकारी दी.

जिसमें प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अति सूक्ष्म (एम० एस०वाई०नैनो) प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में रोजगार के लिए शहरी क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए 25% सब्सिडी सामने वर्ग के लिए 15% सब्सिडी पर रोजगार के लिए मिलता है इसमें अनेक योजनाएं छोटा सा छोटा व्यवसाय और बड़ा सा बड़ा व्यवसाय उद्यमी कर सकता है.

इसके लिए मूल निवास जाति प्रमाण पत्र की बैंक की स्वीकृति आवश्यकता होती है इस अवसर पर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के प्रबंधक शैलेश मिश्रा द्वारा उद्यमियों को जानकारी दी कि वर्तमान में सरकार द्वारा 10 लाख तक का ऋण बिना गारंटी पर बिना एफडी लगाएं बैंक सब्सिडी वाला लोन दे रहा है इस अवसर पर जिला सहायक पर्यटक अधिकारी मुकुल राठी द्वारा जानकारी दी गई कि दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होम स्टे, विकास योजना है जो पर्यटक स्थलों के नजदीक लोग अपना पुराना भवन को जो क्षतिग्रस्त होते हैं बनाकर सौंदर्य करण कर पर्यटकों को आकर्षित कर अपना रोजगार भी कर सकते हैं.
जैसे सिद्धबली धाम के आसपास, राजा भरत की जन्मस्थली कणवआश्रम,हरिद्वार मार्ग आसपास में दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होम स्टे योजना से अपने होटल के रूप में कर सकते हैं मगर वर्तमान में कोटद्वार क्षेत्र नगर निगम बनने से यह योजना नगर निगम क्षेत्र में बंद कर दी गई है इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इसमें सरकार चाहे तो इसको निगम क्षेत्र में भी लागू कर सकती है इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह ने उद्यमियों से कहां हुए अपना स्वयं का रोजगार करें जिसमें अन्य लोगों को भी रोजगार दें व सरकार द्वारा चलाई जारी योजना का लाभ उठाएं.
उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र मैं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होम स्टे योजना सरकार द्वारा बंद किए जाने से क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले युवाओं को इस योजना से वंचित होना पड़ रहा है इसके लिए माननीय विधायक रितु भूषण खंडूरी जी से हमारे एक प्रतिनिधि मंडल मिलेगा व माननीय मुख्यमंत्री जी को भी पत्र लिखा जाएगा व नगर निगम बोर्ड में भी इसके लिए प्रस्ताव लाया जाएगा इस अवसर पर APC फाउंडेशन श्याम छेत्री, रश्मि भंडारी, वार्ड नंबर 39 के पार्षद सीता देवी, पूर्व प्रधान पुष्पा शाह, पूर्व प्रधान कृष्ण चंद, पूर्व भाजपा नामित पार्षद परशुराम, चंद्रपाल शाह, हरि सिंह रावत, धर्मचंद बांसवाल, आलम सिंह, सरोज देवी, तनुजा देवी, सुरेंद्र सिंह, नीतू देवी, बुलबुल देवी, धर्म प्रकाश, प्रमिला देवी, आदि बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमियों ने भाग लिया



