क्या अमेरिका तय करेगा संप्रभुता वाले देशों की विदेश तथा युद्धनीति :अजय तिवाड़ी सम्पादक

Date:

Share post:

दुनिया तथा अपने देश को गुमराह करने का नया अंदाज: इजराइल तथा ईरान के बीच सीजफायर हुआ बकौल डोनाल्ड ट्रंप ये दोनों देश मेरे पास आये तथा सीजफायर की गुहार लगाई वहीं ट्रम्प के सीजफायर से चंद समय पहले ईरान अमेरिकी बेस कतर तथा ईराक मे हमले करता है जिन्हें आसमान में ही मार गिराया जाता है, सोचिये क्या यह सब पहले से तय था? जी हाँ बिल्कुल यह सही है कि इस युद्ध में इजराइल को कोई40 के लगभग मानवीय क्षति हुई तथा उसकी कुछ इमारतों को ईरान के बैलिस्टिक तथा हाइपर सोनिक मिसाइलों ने भारी क्षति पंहुचाई लेकिन अगर बात करें ईरान की तो उसके अधिकांश परमाणु वैज्ञानिक तथा सेना के शीर्ष खमांडर इजराइल ने मार गिराये, ईरान के एयर क्राफ्ट से लेकर मिसाइल लांचर को लगभग नष्ट किया गया, यद्यपि चीन से मिल रही कुछ सैनिक सहायता से ईरान इस युद्ध में टिका रहा लेकिन इजराइल ने अमेरिका की सहायता से उसकी कमर तोड़ दी, अब ईरान लगभग असहाय हो गया तो कतर की मदद से वह कुछ दिन से लगातार अमेरिका से सीजफायर की गुहार लगा रहा था तथा जैसे कि अमेरिका बता रहा है कि उसके कतर तथा इराकी बेस पर हमले केवल अपनी देश की जनता को खुश करने भर के लिए थे तथा अमेरिका को इसकी पूर्व सूचना ईरान की ओर से दे दी गई थी जिससे कि अमेरिका ने उन्हें हवा में ही सरलता से मार गिराया । ईरान के लोग ठीक उसी तरह जीत का जश्न मना रहे हैं जिस तरह पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से हुई कार्यवाही के बाद पाकिस्तान ने भी इसी तरह अपने देश की जनता को खुश करने के लिए झूठ फैलाया। लेकिन मेरे लेख का मंतव्य यह है कि क्या दुनिया भर में अमेरिका स्वतंत्र सार्वभौमिक देशों की विदेश नीति, युद्धनीति युद्ध के परिणाम, युद्ध की दिशा तथा दशा सब अपने हिसाब से तय करेगा? यद्यपि रूस यूक्रेन युद्ध में थोड़ा सा असर इसका देखने को मिला है लेकिन दुनिया के स्वतंत्र, सार्वभौमिक संप्रभुता वाले देशों को इस तरह नियंत्रित करने की अमेरिकी नीति एक खतरनाक संकेत देती है कि कहीं ये देश अमेरिका के प्रभाव में चाहे किसी भी रूप में अपनी संप्रभुता को तो नही दांव पर लगा रहे हैं।* अजय तिवाड़ी, सम्पादक अलग खबर डाटकाम*

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...