*कोटद्वार :हरेला पर्व पर कृषि उत्पादन मण्डी समिति में हुआ फलदार वृक्षों का रोपण* *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

कोटद्वार :हरेला पर्व पर कृषि उत्पादन मण्डी समिति में हुआ फलदार वृक्षों का रोपण किया गया:कोटद्वार के खूनीबड़ स्थित कृषि उत्पादन मण्डी समिति में उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर मण्डी समिति के सचिव परमवीर सिंह के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस बार भी कई फलदार वृक्ष मण्डी समिति के परिक्षेत्र में लगाये गये, इस अवसर पर बोलते हुए मण्डी समिति के सचिव परमवीर सिंह ने कहा कि हमारे धर्म ग्रन्थों में भी वृक्षों को देवता का स्वरूप माना गया है, तथा महज एक वृक्ष का पौधा लगाने उसकी सेवा सुरक्षा कर उसे विशाल वृक्ष बनने में सहायक होने से पुण्य की प्राप्ति बताई गई है, विज्ञान के रूप से देखें तो प्रकृति में वृक्ष आक्सीजन छोड़कर प्रदूषित कार्बन डाइऑक्साइड को ग्रहण करते हैं जिससे हमारे वायुमंडल में जीवित रहने के लिए वायुमंडल स्वच्छ रहता है, आज पृथ्वी पर सूरज की गर्मी लगातार बढ़ रही है जिसका कारण प्रदूषण है औद्योगिक उत्पादन से उत्पन्न हानिकारक गैस वातावरण को जहरीला बना रहे हैं, क्लोरो फ्लोरो कार्बन की मात्रा खतरनाक ढंग से बढ़ रही है जिसके चलते सूर्य से निकलने वाले खतरनाक अल्ट्रा वायलेट रेज से रक्षा करने वाली ओजोन लेयर लगातार चौड़ी हो रही है जो कि चिंता का बिषय है अतः पृथ्वी पर जीवन को इन खतरनाक किरणों से बचाने के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र विकल्प है अतः हरेला जैसे पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले पर्व पर जितना अधिक हो वृक्षारोपण किया जाना चाहिए तथा उनकी सुरक्षा कर पौधे जब तक वृक्ष ना बन जाये उनकी सेवा सुरक्षा भी होनी चाहिए, इस अवसर पर मण्डी समिति के सचिव परमवीर सिंह, अजय भट्ट, उमेश बिष्ट सहित मण्डी समिति के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...