*कोटद्वार*: *शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में शुमार ख्याति प्राप्त स्कूल ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल में हुआ हेरिटेज मेले का भव्य आयोजन*। *अलग खबर डाटकाम*

Date:

Share post:

ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल में हुआ ‘हेरिटेज मेले’ का आयोजन

गाड़ी घाट स्तिथ ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल में 30 नवंबर, 2024 को विद्यालय के ‘हेरिटेज क्लब’ द्वारा ‘हेरिटेज मेले’ का आयोजन किया गया l इस मेले का उद्देश्य छात्रों को उत्तराखंड एवं पुडुचेरी की संस्कृति, परंपरा, रीति-रिवाज, खानपान एवं वेशभूषा से अवगत कराना था l

मेले का मुख्य आयोजन कक्षा 9 के विद्यार्थियों एवं शिक्षिकाओं द्वारा किया गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए उत्तराखंड एवं पुडुचेरी के पारंपरिक व्यंजन, अनाज, मसाले, सब्जियां, आभूषण एवं लुप्त होती हुई घरेलु सामग्रियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे I छात्रों द्वारा बनाए गए अनेको व्यंजनों में से पुडुचेरी के कुछ व्यंजन थे राताटूइ, चॉकलेट सिनामन रोल, क्रोइसंत, खाओ सिड तथा मेधू वडा, एवं उत्तराखंड के थे क्यूशी , चैसू, मंडवा बर्फी एवं मंडवा लड्डू I

छात्रों द्वारा पारंपरिक सजावट की वस्तुएं जैसे बंदनवार, लोक कला एवं रंगोली द्वारा हॉल को सजाया गया जिसने हॉल को उत्तराखंड एवं पुडुचेरी की संस्कृति के रंग में रंग दिया I

कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड की पारंपरिक वंदना गणेश स्तुति तथा पुडुचेरी की भगवती वंदना से की गई l कार्यक्रम में दोनों राज्यों के पारम्परिक लोक नृत्य एवं लोक गीतों ने समा बाँध दिया I

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक डॉ0 सुभाष चंद्र चतुर्वेदी एवं विद्यालय निर्देशिका डॉ0 कुमुद चतुर्वेदी का स्वागत छात्रों द्वारा विभिन्न लोक गीतों एवं लोक नृत्यों द्वारा किया गया l मुख्य अतिथियों ने छात्रों द्वारा बनाए गए व्यंजनों को चख कर व्यंजनों तथा लोक नृत्यों एवं लोक गीतों की प्रशंसा करके छात्रों का उत्साहवर्धन किया I

कार्यक्रम में डॉ0 सुभाष चंद्र चतुर्वेदी, डॉ0 कुमुद चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य श्रीमति रेखा गौड सहित विद्यालय के समस्त अध्यापकगण एवं छात्रगण उपस्थित रहे तथा ‘हेरिटेज मेले ‘ का आनंद लिया I

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...