*कोटद्वार की समस्याओं के निवारण के लिए सड़क से लेकर हुक्मरानों की चौखट तक दस्तक दे रहे गरिमामयी भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सेनानियों के संगठन पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात*

Date:

Share post:

आज पूर्व सैनिकों का एक शिष्टमंडल कोटद्वार और आसपास के पूर्व सैनिकों और आम जनता की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए श्री गणेश जोशी, सैनिक कल्याण मंत्री उत्तराखंड सरकार, डायरेक्टर उपनल ब्रिगेडियर बिष्ट, और कर्नल वेटरन्स सब एरिया देहरादून से संबंधित कार्यालयों में भेट की है

इस मुलाकात में निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई:

  1. कोटद्वार या आसपास क्षेत्र में उपनल का कैंप कार्यालय स्थापित करना: जिससे पूर्व सैनिकों को देहरादून न जाना पड़े।
  2. वेटरन्स वेलनेस हॉस्पिटल को कोटद्वार में खोलने हेतु विशेष आग्रह– पूर्व सैनिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए।
  3. ई सी एच एस के थ्रू रेफर होने वाले गंभीर मरीजों के लिए एंबुलेंस की सुविधा– जिससे मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।
  4. ईसीएचएस और सीएसडी कैंटीन कॉम्प्लेक्स, कोटद्वार में जलपान स्टॉल खोलने हेतु सुझाव– मरीजों और खरीददारों के लिए सुविधा प्रदान करने के लिए।
  1. पूर्व सैनिकों के तहसील/राजस्व विवादों के समाधान हेतु जिला स्तर पर बैठक आयोजित करना–जिससे पूर्व सैनिकों के मुद्दों का समाधान हो सके।
  2. कोटद्वार के त्रिलोकपुर – तेलीवाड़ा वार्ड में पेयजल लाइन डालने हेतु विशेष आग्रह: जिससे लगभग 200 परिवारों को फायदा पहुंचेगा।

संबंधित मंत्री महोदय और अधिकारियों ने समस्याओं पर समाधान और सुविधा सुचारू करने का विश्वास और आश्वासन दिया है। हमें उम्मीद है कि हमारी इन मांगों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। शिष्टमंडल में ताजबर सिंह, जीत सिंह, अनसूया प्रसाद सेमवाल और सुरेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...