किसान सम्मान निधि की 20 वीं किश्त जारी होने के अवसर पर कृषि उत्पादन मण्डी समिति कोटद्वार में मण्डी समिति के सचिव परमवीर सिंह के साथ किसानों ने प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को सुना।

Date:

Share post:

किसान सम्मान निधि की 20 वीं किश्त जारी होने के अवसर पर कृषि उत्पादन मण्डी समिति कोटद्वार में किसान तथा मण्डी समिति के अधिकारी तथा कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार सुने तथा किसान सम्मान निधि की धनराशि सीधे किसानों के खाते में पंहुचने पर मण्डी समिति में उपस्थित किसान गदगद् दिखाई दिए, इस अवसर पर कृषि उत्पादन मण्डी समिति के सचिव परमवीर सिंह ने कहा कि किसान सम्मान निधि लघु तथा सीमांत किसानों के लिए कृषि बीज, खाद तथा दूसरी जरूरत की वस्तुओं को क्रय करने में सहायक होती है

सीमांत किसानों को यह सम्मान निधि सरकार की ओर से सहयोग का महत्वपूर्ण माध्यम है आज केन्द्र तथा राज्य सरकार सीमांत किसानों की समस्याएं समझ रही है तथा बीज से लेकर खाद की आसानी से उपलब्धता किसानों के लिए अच्छे अवसर उपलब्ध करा रही है,

मण्डी समिति कोटद्वार के सचिव परमवीर सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार का लक्ष्य देश भर में खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने की और सार्थक प्रयास का है तथा उसी दिशा में कार्य हो रहें हैं जिससे कि भारत का किसान खुशहाली की ओर बढे तथा उसकी आय दोगुनी की जा सके, इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को किसानों ने प्रभावी बताते हुए सरकार के किसानों के हित में उठाये जा रहे कार्यों की सराहना की।

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...