उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा किया गया डॉ. अनुराग शर्मा की स्वरचित पुस्तक का विमोचन |

Date:

Share post:

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी द्वारा किया गया डॉ. अनुराग शर्मा की स्वरचित पुस्तक का विमोचन |


दिनांक 8 मई 2025 को राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में डॉ. अनुराग शर्मा की स्वरचित कविता संग्रह 21 कविताएँ : यथार्थ एवं कल्पनाएँ का विमोचन उच्च शिक्षा मंत्री माननीय श्री धन सिंह रावत जी के कर कमलों द्वारा किया गया | डॉ. अनुराग शर्मा राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य के पद पर कार्यरत्त हैं | यह पुस्तक उनकी स्वरचित 21 कविताओं की पुस्तक है, जिसमें उन्होंने यथार्थ एवं कल्पनाओं को अपनी कविताओं के माध्यम से प्रेषित किया है | उनकी कविताओं में पुराने ज़माने की स्मृतियों को जीना का प्रयास है तो संयुक्त परिवारों का महत्त्व भी है | कोलाहल के द्वारा कुछ प्रश्नचिन्ह लगाए गए हैं तो चिठ्ठी पुरानी यादें ताजा करती है | अहम् और वहम से बचकर मुस्कुराने का सन्देश दिया गया है | बीज की कल्पना कविता सोच और सच के बीच अंतर्द्वंद को प्रदर्शित करती है | अपनी श्रद्धये माँ को कविता के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई है, बेटियां और घर की दीवारों द्वारा कुछ प्रश्न उठाए गए हैं | वृद्धजन कविता के द्वारा वृद्धजन को अनमोल रत्न की संज्ञा प्रदान की है |पल कविता के द्वारा हर पल को अच्छे से जीने का सन्देश है | चक्रवर्ती सम्राट भरत की कविता के द्वारा उनकी जन्मस्थली कण्वनगरी कोटद्वार को सम्मान दिलवाने की मार्मिक अपील की गई है | कोटद्वार के सर्वोदयी महापुरुष श्री मान सिंह रावत जी को कविता के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए हैं |


डॉ. अनुराग शर्मा की पुस्तक को बुकलीफ प्रकाशन द्वारा भारत अमेरिका तथा यू.के. में ऑनलाइन प्रकाशित किया गया है | यह पुस्तक ऑनलाइन अमेजॉन पर उपलब्ध है | पुस्तक विमोचन में उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक डॉ. आनंद सिंह उनियाल जी , रूसा सलाहकार उच्च शिक्षा श्री एम. एस. रावत जी , प्राचार्य राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय प्रो. विजय कुमार अग्रवाल जी , खंड शिक्षा अधिकारी, डीएफओ पौड़ी, डॉ. दिनेश रावत, डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा, डॉ. खिलाप सिंह, डॉ. सतवीर, डॉ. आलोक कंडारी, डॉ. कल्पना रावत, डॉ. उर्वशी, श्री सतीश सिंह, श्री राहुल कश्यप, श्री अनूप बिष्ट, श्री पल्लव नैथानी तथा अन्य गणमान्य प्रबुधजन उपस्थित रहे |

Related articles

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का परीक्षाफल घोषित

कोटद्वार: विकास नगर गाड़ी घाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन ऐकडमी का रिजल्ट घोषित: विकास नगर गाड़ीघाट स्थित है प्पी...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट के विद्यार्थियों को प्रकृति, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचित कराने के उद्देश्य से गुड़म स्टेट से तुंगनाथ तक...

शैक्षिक भ्रमण रिपोर्टस्थान: गुड़म स्टेट - कर्णप्रयाग – गोपेश्वर – चोपता – तुंगनाथदिनांक: 02 अप्रैल, 2026 राजकीय प्राथमिक विद्यालय...

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया रा आ प्रा वि कोटलमण्डा का आठवां वार्षिकोत्सव,,,,,,,,,,,,,,,,, 1 अप्रैल 2026 को खंड शिक्षा...

“थप्पड़, तकरार और तंज!”, डोनाल्ड ट्रंप की मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए निशाना साधा।...