आज के लिए राशिफल (18-02-2023) आचार्य गिरीश चंद्र नौडियाल के साथ

0

आज के लिए राशिफल (18-02-2023) आचार्य गिरीश चंद्र नौडियाल के साथ

मेष
18-02-2023

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। परिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा।आप अपने बचपन के दोस्त के साथ किसी लंबे टूर पर जा सकते हैं। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। इस राशि वालों के रुके हुए सारे काम पूरे होंगे। आज आप कोई नया व्यापार शुरु कर सकते है,आपको फायदा होगा। गरीबों को भोजन कराएं, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला


वृष
18-02-2023

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है- जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौक़े मिलेंगे। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। हँसी-मजा़क के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला


मिथुन
18-02-2023

आज यात्रा से थकावट महसूस करोगे। अपने रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है और आपकी मेहनत रंग लाई है। ये दिन खूब मौज-मस्ती करने का है क्योंकि आपका मित्र भी आपके साथ है। कार्ययोजना में मामूली बदलाव कर अच्छा लाभ कमाएंगे। अपने नजरिए को दूसरों पर न थोपें। कामकाज के दौरान आप पूरे दिन काफ़ी हतोत्साहित महसूस कर सकते हैं। आज आपको मनचाहा काम मिलने से प्रसंता होगी। नई तकनीक का प्रयोग करके अच्छा लाभ कमाएंगे। भाग्य और धर्म आदि बातों पर ध्यान केन्द्रित होगा।

भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : चन्दन रंग


कर्क
18-02-2023

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आज मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं, इससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। शाम के समय घर के चौखट पर दीप जलाएं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : पीला रंग


सिंह
18-02-2023

ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फ़ायदेमन्द साबित होंगे। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो।जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। आपके जीवन में पर्दे के पीछे उससे कहीं ज़्यादा चल रहा है, जितना आप सोच सकते हैं। आने वाले कुछ दिनों में बहुत-से अच्छे मौक़े आपके हाथ लगेंगे। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न करें, ताकि ज़िन्दगी में आगे आपको पछताना न पड़े।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल


कन्या
18-02-2023

आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में दुगुनी वृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। कानूनी मसले हल होंगे। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। किसी पुराने दोस्त से या तो आप मिलेंगे या उनमे से कोई आपसे मिलने आज अचानक चला आएगा। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। ऐसे समय में मन का ढीलापन आपको लाभ से वंचित न कर दे, इसका ध्यान रखना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति की संभावनाएं हैं। आज आप के आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है। कार्यों की प्रशंसा होगी। आज का दिन कुल मिलाकर आपके लिए साधारण रह सकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : लाल रंग


तुला
18-02-2023

आज का दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। परिवार वालों के साथ शॉपिंग पर भी जा सकते है। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, कारोबार में काफी फायदा होगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये आज पिछली कंपनी का अनुभव आपके काम आएगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाएंगे। बड़ों का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें, फायदा होगा।आजीविका के क्षेत्र में एक बड़ा परिवर्तन भी देखने को मिलेगा।आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग


वृश्चिक
18-02-2023

आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आता है। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। सबको अपनी महफ़िल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। किसी के साथ ज़रूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें, क्योंकि इसके चलते आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। नए विचारों और आइडिया को जाँचने का बेहतरीन वक़्त।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल


धनु
18-02-2023

आज आप नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। घर व दोस्तों के बीच अपनी स्थिति सुधारने के बारे में सोचें। आज आपका मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा। समस्याओं को दिमाग से बाहर खदेड़ दें। व्यापारी वर्ग पैसो के लेन-देन के प्रति सतर्क रहें और दूर की यात्रा करने से बचें। कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है। दूसरों से सहयोग मिलेगा। अटके काम आज बन सकते हैं। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। आज धोखे की प्रबल संभावना है। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की जरूरत है। सामाजिक रूप से ख्याति प्राप्त होने से आज व्यवसायिक, आर्थिक तथा सामाजिक रूप से लाभदायी दिन है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हल्का हरा


मकर
18-02-2023

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। लॉ के स्टूडेंट्स के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कॉलेज से मिले प्रोजेक्ट को आज सीनियर्स की मदद से पूरा करेंगे। पेरेंट्स को अपने बच्चों के खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों के साथ दिन बीतेगा, जीवन में मिठास बढ़ेगी। सोसाइटी में आज आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। नियमित योग करने से आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा।स्वास्थ्य और आपके जीवनसाथी का मिज़ाज आपके दिन को नकारात्मक तौर पर प्रभावित कर सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला


कुंभ
18-02-2023

घर पर काम करते समय ख़ास सावधानी बरतें। घरेलू चीज़ों को लापरवाही से इस्तेमाल करना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। ख़ास लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नज़र आए और विशेष हो। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा।महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। परेशानियाँ जीवन का ही हिस्सा हैं, लेकिन आज के दिन आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी को बहुत मुश्किल हालात से गुज़रना पड़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : हरा रंग


मीन
18-02-2023

आज नकारात्मक मानसिकता के साथ व्यवहार न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं, ध्यान रखें। आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस करने वाले लोग बड़े सौदे करेंगे। आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। आपकी योजना को बड़े बुजुर्गों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। आप सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ें। सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यप्रणाली में आपका सुधार होगा। निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने के कारण आपको काफी निराशा होगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला


आचार्य गिरीश चन्द्र नौड़ियाल
सम्पर्कसूत्र 8958533081

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें