आज का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

0

आज के लिए राशिफल (24-12-2022), आचार्य गिरीश चन्द्र नौड़ियाल

मेष
24-12-2021

आपके लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव बना रहेगा और जीवन साथी किसी बात को लेकर आप से नाराज हो सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका परिवार आपके साथ हंसी-खुशी समय बताएगा। आप अपनी मां जी को भी खूब प्रेम करेंगे और परिवार वालों के साथ सुख-शांति की प्राप्ति होगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपका मन काम में लगेगा।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : नीला रंग


वृष
24-12-2021

आज आपको अपने परिवार के लोगो की तरफ से कोई उपहार मिल सकता हैं। आज मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे और नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। आपको विदेश से कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है और अचानक विदेश यात्रा संभव है। कार्यस्थल पर किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। किसी बड़े कार्य को करने की प्रबल इच्छा जागृत होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंग या निजी जीवन में उपजे छोटे विवाद को बड़ा न बनाएं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : हरा रंग


मिथुन
24-12-2021

आज धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। आज कुछ कामों में आपको अधिक समय लग सकता है। आपको टेंशन लेने से बचना चाहिए। आज किसी की राय आपके लिये कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है। कुल मिलाकर आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। सफलता आपके कदम चूमेगी।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग


कर्क
24-12-2021

आपके लिए आज के दिन अनुकूल रहेगा। आपके शादीशुदा जीवन में खुशियां रहेंगी और जीवन साथी और आपके बीच प्रेम और आकर्षण की बढ़ोतरी होगी। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सौदा कर सकते हैं। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आप खूब मेहनत करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। बिजनेस करने वाले लोगों को आज से लाभ मिलने के संकेत दिखते हैं।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल


सिंह
24-12-2021

वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और निवेश योजनाओं पर भी विचार किया जाएगा। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही उत्तम है। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। छोटी-मोटी मनोरंजक यात्रा हो सकती है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग


कन्या
24-12-2021

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई दोस्त आपसे घर पर मिलने आ सकता है। साथ में कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप किसी नए कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : लाल रंग


तुला
24-12-2021

आपके लिए आज का दिन भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आज आप बेवजह के कामों में व्यस्त रहेंगे, जिससे दिन कब बीतेगा, यह तो आपको पता नहीं चलेगा लेकिन आप थोड़े परेशान होंगे और मानसिक तनाव बढ़ेगा। परिवार के लोगों से आपको खुशी मिलेगी और परिवार का माहौल आपको संतुष्टि देगा। किसी तरह की यात्रा से बचने का प्रयास करें। परिवार के छोटो को कोई दिक्कत आ सकती है और आपकी किसी मित्र से आपकी कहासुनी हो सकती है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग


वृश्चिक
24-12-2021

आज संबंधियों से सहायता प्राप्त होगी। बेरोजगारों को रोजगार के साधन मिलेंगे। गलत लोगों की संगत के कारण कुछ गलत कामों की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज हो सकता है। महिलाएं अपने किसी काम की प्लानिंग कर सकती हैं। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : हरा रंग


धनु
24-12-2021

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। लवमेट एक-दूसरे के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। सभी रूके काम पूरे होंगे।

भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग


मकर
24-12-2021

आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। आप यदि व्यापार करते हैं तो आपको उसमें सफलता मिलेगी और नौकरी करने वालों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन प्रेम और स्नेह से भरा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी बात को लेकर मन में दुविधा रहेगी इस दुविधा को दूर करने के लिए किसी से मन की बात शेयर करें।

भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : पीला रंग


कुंभ
24-12-2021

आज काफी उत्साहित नजर आएंगे। काम से संबंधित यात्रा हो सकती है। जिससे आपके लिए नए रास्ते खुलेंगे। दोस्तों और संबंधियों से संबंध मजबूत बनेंगे। छोटे भाई-बहन एवं मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा। किसी व्यावसायिक लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। आज संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां का सामना करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग


मीन
24-12-2021

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल भी हो सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। आज आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए। लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे।

भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला


आचार्य गिरीश चन्द्र नौड़ियाल
शिवकीर्ति ज्योतिष केंद्र पैठाणी
संपर्क सूत्र 8958533081

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें