शुक्रवार, जून 2, 2023
होमउत्तराखंड समाचारUttarakhandUttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी गर्मी

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी गर्मी

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में होली पर मौसम का मिजाज बदला बदला रहा। पहाड़ से लेकर मैदान तक आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाये रहे।

पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी दर्ज की गई। हालांकि, इसके बाद मौसम शुष्क हो गया और चटख धूप खिली।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में चटख धूप खिलने के साथ तपिश बढ़ सकती है। इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है।

दिनभर चटख धूप खिलने से तपिश बढ़ गई

प्रदेश में बीते बुधवार को सुबह से धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद बादल मंडराने लगे। शाम होते-होते कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बौछारें भी पड़ीं। गुरुवार को सुबह हल्की ठंड महसूस की गई, लेकिन दिनभर चटख धूप खिलने से तपिश बढ़ गई।

Uttarakhand Weather Update : तापमान के 31 डिग्री पर पहुँचने के आसार
Uttarakhand Weather Update : तापमान के 31 डिग्री पर पहुँचने के आसार

मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस के करीब अधिकतम तापमान है।

13 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जिससे मैदानी क्षेत्रों में तपिश बढ़ सकती है। ज्यादातर इलाकों में तापमान में वृद्धि होने की आशंका है। जबकि, आगामी 13 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम करवट बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular