haridwar uttarakhand : नहीं रहे पुष्कर राज कपूर

0

haridwar uttarakhand : दैनिक हाक के प्रकाशक वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर राज कपूर को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि-

हिंदी और अंग्रेजी समाचार पत्र दैनिक हाॅक और The Hawk के स्वामी मुद्रक तथा प्रकाशक एवं वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर राज कपूर के आकस्मिक निधन पर पत्रकारिता जगत मे शोक की लहर है।

कोटद्वार में भी पत्रकारों ने स्वः पुष्कर राज कपूर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया, तथा स्वर्गीय पुष्कर राज कपूर को हिंदी तथा अंग्रेजी पत्रकारिता का मजबूत स्तम्भ बताया.

haridwar uttarakhand : नहीं रहे पुष्कर राज कपूर

सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वः पुष्कर राज कपूर को श्रद्धांजलि व्यक्त की, तथा शोकाकुल परिवार के लिए ईश्वर से इस बड़े दुख को सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की इस अवसर पर विभू ग्रोवर पत्रकार सुभाष नौटियाल, अजय तिवाड़ी, चन्द्रजीत बिष्ट , चन्द्रपाल सिंह चंद , रविकांत डुकलान सहित कई पत्रकार उपश्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें